चार पुअनि को एसएसपी ने बनाया कार्यकारी थानेदार ,महज कुछ दिनों बाद सभी पुअनि वापस हो जाएंगे पुलिस केन्द्र।

दरभंगा /संजय कुमार राय

एसएसपी ने चार पुलिस पदाधिकारियों को तात्काल थानाध्यक्ष के रूप मे कार्य करने हेतु प्रतिनियुक्त किया हैं,यह प्रतिनियुक्ति महज कुछ दिनों के लिये किया गया हैं। दरअसल कई पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो फरवरी से पांच फरवरी तक पटेल भवन पटना मे आयोजित हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा सीसीटीएनएस /आईसीजीएस परियोजना के तहत यह प्रशिक्षण होना हैं। इस कारण थानाध्यक्ष का पद रिक्त रहने के कारण कार्यकारी व्यवस्था के तहत थानाध्यक्ष के रूप मे कार्य करने के लिये प्रतिनियुक्त किया गया हैं। इसमें पुनि शैलेश कुमार को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष केवटी ,पुअनि रवि कुमार चौधरी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष बिरौल ,पुअनि पूजा कुमारी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष रैयाम एवं
पुअनि रंजीत कुमार चौधरी को कमतौल थानाध्यक्ष के रूप मे प्रतिनियुक्त किया गया हैं।एसएसपी ने गुरुवार के संध्या तक ही अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर सभी पुअनि को योगदान करने का निर्देश दिया हैं। प्रशिक्षण से पदाधिकारी के वापस आने के बाद ये सभी पुलिस पदाधिकारी को स्वतः पुलिस केन्द्र मे योगदान देने की बात कही गई हैं।