विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष समेत छः इंस्पेक्टर करेंगे पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय मे योगदान ,सभी पुलिस निरीक्षकों का पुलिस उपाधीक्षक मे होना हैं प्रोन्नत ?

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा के उप-महानिरीक्षक ने दरभंगा एवं समस्तीपुर जिला के छः पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुये पुलिस उप -महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र के कार्यालय मे पदस्थापन किया  हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने अपने पत्र मे कहा हैं कि इनमें कई पुलिस निरीक्षक ऐसे हैं जिनका पुलिस उपाधीक्षक के कार्यकारी प्रभाव मे होना संभावित हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक मे क्षेत्राअवधि /जिलाअवधि पूर्ण तथा तीन साल की सेवा पूर्ण कर चुके पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण अन्यत्र करना हैं। दरअसल चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक मे बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्रों के आलोक मे शत प्रतिशत कारवाई को लेकर उस परिधि मे आने वाले सभी पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण /पदस्थापन किया गया हैं।

इसमें दरभंगा के पुनि ब्रह्मदेव सिंह ,पुनि बसंत कुमार झा ,पुनि मदन प्रसाद ,पुनि कुमार कीर्ति एवं समस्तीपुर जिला से पुनि प्रवीण कुमार मिश्रा एवं पुनि कृष्ण प्रसाद का नाम शामिल हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी का पदस्थापन अपने कार्यालय मे करते हुये संबंधित एसपी को पत्र दें दिया हैं।