दरभंगा जिला से विरमित हुये आठ पुलिस निरीक्षकों को पदस्थापित जिलों मे 31 तक योगदान करने का एसएसपी ने दिया आदेश ॥

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा जिला से बिरमित हुये आठ  पुलिस निरीक्षकों को 31जनवरी तक पदस्थापित हुये जिलों मे योगदान करने का आदेश एसएसपी ने दिया हैं। एसएसपी ने पुलिस निरीक्षकों को आदेश दिया हैं कि शीघ्र कांडों /मालखाना आदि का प्रभार सौंपते हुये स्थानांतरित जिले मे निश्चित रूप से योगदान करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि माह जनवरी का वेतन निकासी दरभंगा जिला से किया जाएगा एवं माह फरवरी का वेतन स्थानांतरित जिला से निकासी किया जाएगा।उन्होंने  अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर अंतिम वेतन प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश भी लेखापाल को दें दिया है,लेखापाल तदनुसार आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करेंगे। दरभंगा जिला से बिरमित हुये पदाधिकारियों मे
पुनि नुसरत जहां ,पुनि आशुतोष कुमार झा ,पुनि रंजन कुमार ,पुनि संजय कुमार ,पुनि किशोर कुणाल झा ,पुनि हरि नारायण सिंह ,पुनि असगर इमाम एवं पुनि सत्य प्रकाश झा का नाम शामिल हैं।