नये एसएसपी के योगदान के बाद स्थानीय लोंगों की जगी आस।
अब हरएक सप्ताह जिले के थानों मे शनिवार को होगी “अनुसंधान बैठक “एसएसपी ने दिया निर्देश।
दरभंगा /संजय कुमार राय
नये एसएसपी के योगदान के बाद बेहतर पुलिसिंग के लिये उनके तेवर झलक रहें हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि कई वर्षों के बाद इस जिला के पुलिसिंग मे संचार होनेवाली हैं।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा कि अभी तो योगदान दिये ही हैं लेकिन जिला मे ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना ,विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना ,अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखना उनके प्राथमिकताओं मे हैं।
वहीं दूसरी और उन्होंने सभी ओपी /थानाध्यक्षों को निर्देश दिया हैं कि प्रत्येक शनिवार को सात बजे से नौ बजे अपराह्न तक ” अनुसंधान बैठक “का आयोजन किया जाएगा जिसमें थानाध्यक्ष समेत कांड के अनुसंधानक मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा हैं कि अनुसंधान बैठक मे वरीय पुलिस पदाधिकारी जैसे अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांडों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा हैं कि लंबित कांड के वास्तविक कारण क्या हैं ,कितने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं ,जख्म प्रतिवेदन क्या हैं ,अंत्यपरीक्षण प्रतिवेदन समेत विधि प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन सहित अंकित करने को कहा गया हैं। उन्होंने निर्देश दिया हैं कि अनुसंधान कांड का फलाफल
अर्थात तीन महीने मे माहवार निष्पादन करने के लिये लक्ष्य निर्धारित कर पुलिस निरीक्षक नन्एसआर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसआर कांड को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय मे अवलोकनार्थ समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
यही नहीं एसएसपी श्री रेड्डी ने यह भी चेतावनी देते हुये कहा हैं कि अनुसंधान बैठक मे वें कभी भी किसी अनुमंडल मे भाग ले सकते हैं। मतलब उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। एसएसपी ने इस बाबत नगर पुलिस अधीक्षक ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक को निर्देश दिया हैं कि इस निर्देश का पालन करना /कराना सुनिश्चित करेंगे।
