एक ही पुलिस अनुमंडल क्षेत्र मे तीन वर्ष पूरा करने वाले थानाध्यक्षों को एसएसपी ने किया लाइन क्लोज।दरभंगा मे योगदान के बाद एसएसपी ने की कारवाई।

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा मे योगदान के तुरंत बाद नवनियुक्त एसएसपी ने विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष /ओपीअध्यक्ष समेत नौ पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र मे पदस्थापित किया हैं। ये वैसे पुलिस पदाधिकारी हैं जो अनुमंडल स्तर एवं थाना स्तर पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अवधि पूरा कर चुके हैं।
इस सूची मे मणिगाछी के थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ,सिंह वाड़ा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ,सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ,कमतौल थानाध्यक्ष विनय कुमार ,केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ,एससी /एसटी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ,
महिला थाना के अपर थानाध्यक्ष रेखा कुमारी ,मब्बी ओपी अध्यक्ष पायल भारती एवं सदर थाना के प्रभार अपर थानाध्यक्ष को पुलिस केन्द्र मे पदस्थापन किया गया हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने स्थानांतरित किये गये सभी पुअनि को आदेश दिया हैं कि अविलंब पुलिस केन्द्र दरभंगा मे योगदान देते हुये अनुपालन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करे साथ ही यह भी निर्देशित किया हैं कि अपने पूर्व पदस्थापन स्थल से संबंधित प्रभार ,कांड का प्रभार ,मालखाना प्रभार अद्यतन स्थिति मे सुपुर्द कर देना हैं।