एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी ,बांटे लड्डू और मनाया जश्न।

दरभंगा /

लहेरियासराय टॉवर चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण “मन्ना” के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी कर,अबीर-गुलाल लगाया साथ ही लड्डू बांटकर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष पोद्दार, युवा जद यू के प्रदेश महासचिव राजेश्वर राणा, भाजपा जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष माधव झा,जदयू के महानगर उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साह,पार्षद विकाश चौधरी,डॉ॰ उद्भट्ट मिश्रा ,नरेश कुमार राम,अविनाश कुमार,श्रवण महतो, राजेश रंजन,सुमन जी झा, गोविंद झा,रमेश प्रसाद, सोनू महतो, संजीव गुप्ता,राजू कपड़ी, गणेश मिश्र, मीणा प्रसाद,गुड्डू कुमार, प्रमोद चौधरी,डाo शंभू सिंह, बलराम कुo मिश्र,रमन महतो, डाo इंतकाब, अनिल सिन्हा,भरत चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।