सुबह तक थे महागठबंधन के एवं दोपहर बाद बन गये एनडीए के मुख्यमंत्री।उलटफेर करने मे मुख्यमंत्री को महारत हासिल।

नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

दरभंगा /संजय कुमार राय

बिहार की राजनीति मे कई मोड़ -झटके आने के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर फिर से मुख्यमंत्री की शपथ ले ली इसके अतिरिक्त आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। दो डिप्टी सीएम बनायें गये हैं इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं भाजपा के वरिष्ट नेता विजय कुमार सिन्हा हैं।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को गोपनीयता समेत मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ट नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं।
जानकारों का कहना हैं कि राजनीति संभावनाओं का खेल हैं और वहीं खेल नीतीश कुमार बिहार मे खेल रहें हैं। कई राजनीति के जानकार कह रहें हैं कि बारह घंटे के भीतर ही राजनीति खेल हो गया। सुबह तक महागठबंधन के मुख्यमंत्री थे और शाम होने से पहले एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन गये।