बिरौल पुलिस ने बंद कमरे से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद,एक शराब तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई।पुलिसिया कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप।

बिरौल/दरभंगा
बिहार में शराब बंदी कानून लागू रहने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। शराब बंदी कानून को बरकरार रखने के लिए स्थानीय थाना पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिर भी इस धंधे में संलिप्त लोगों की ओर से सरकार के शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इधर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र के जलिया रोड में एक घर के बंद कमरे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के जलिया रोड स्थित एक मकान में भारी मात्रा में शराब स्टॉक करने की गुप्त सूचना मिली थी।इसके आधार पर पीएसआई अंकित चौधरी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। जो चिन्ह स्थल पर पहुंच कर छापामारी के दौरान बंद कमरे में रखा 375 ×226=84.750 लीटर,180×240×180 = 43.200 लीटर,कूल 127.950 लीटर इम्पेरियल ब्लू विदेशी शराब बरामद किया गया।इस मामले में एक शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।