दरभंगा के लाल बने मधुबनी जिला के उप-विकास आयुक्त ,मधुबनी जिला मे आज देंगे योगदान।स्वभाव से धनी हैं उपविकास आयुक्त दीपेश।

मधुबनी /संवाददाता।

पथ निर्माण विभाग के अभियंता दीपेश कुमार को मधुबनी जिले का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।आज इस पद पर मधुबनी मे योगदान देंगे ।उनसे हुई बातचीत मे उन्होंने यह संकेत दिया हैं।सरकार ने उन्हें इंजीनियरिंग विभाग से आईएएस अधिकारी बना दिया हैं।इंजीनियर श्री कुमार को आईएएस के पद पर चयनित किया गया है। 18 वर्षों तक ग्रामीण विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग में सहायक अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्य कर चुके हैं। 22 दिसंबर 2023 को यूपीएससी के द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होने के बाद श्री कुमार को बिहार कैडर में आईएएस आवंटित किया गया है। उनकी पहली पोस्टिंग मधुबनी जिले के उप विकास आयुक्त के पद पर किया गया है। श्री कुमार शिवहर जिला के कमरौली गांव के रहने वाले हैं लेकिन बचपन से ही दरभंगा जिले में रह रहे हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई दरभंगा में हुई है। इंजीनियरिग की पढ़ाई पूरा करने के बाद पथ निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर योगदान दिए। दरभंगा, पटना ,पूर्णिया सहित अन्य जिलों में योगदान दे चुके हैं। श्री कुमार के पिता डीपी वर्मा जल संसाधन विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्ति हो चुके हैं। श्री कुमार के बड़े भाई दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्ति के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।श्री कुमार की बहन भी झारखंड राज्य मे एडीएम स्तर की पदाधिकारी हैं उन्हें भी कुछ ही वर्षों मे आईएस पद पर प्रोन्नत होने की संभावना हैं।दरभंगा जिला के लिये यह गौरव की बात हैं कि तीनों भाई बहन उच्च्स्थ स्थान पर विराजमान हैं।डीडीसी दीपेश स्वभाव से धनी हैं।मृदुभाषी के अलावे इनका स्वभाव बहूत ही सरल हैं।स्वभाव से धनी होने के कारण उम्मीद जताई जा रही हैं कि आम और गरीब लोंगों के लिये ये भविष्य मे वरदान साबित होंगे।