शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण करने व स्मारक पर झंडोत्तोलन के साथ ही क्षेत्र में धुमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व,राष्ट्रीय ध्वज को आरक्षी बलों ने दी सलामी।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया। नगर क्षेत्र अन्तर्गत शहीद भगत सिंह स्मारक पर झंडोत्तोलन के साथ ही सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में निर्धारित समय पर झंडा फहराया गया। शहीद स्मारक पर अध्यक्ष रामसिंह उर्फ पप्पू,व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश पंकज चन्द्र वर्मा, अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पर अचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अध्यक्ष बच्चे लाल झा, थाना कार्यालय पर पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, प्रखंड कार्यालय पर उप प्रमुख अर्पणा कुमारी,निबंधन कार्यालय पर अवर निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति, प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय सुपौल बाजार में विधायक स्वर्णा सिह ने तथा पुलिस पोस्ट बिरौल एवं शिवनगरघाट पर पुलिस पदाधिकारी ने झंडा फहराया। वहीं नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद शहनशाह अख्तर ने अपने कार्यालय में झंडा फहराया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी संस्थानों पर आरक्षी बल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।इससे पूर्व पदाधिकारिगण व गणमान्य लोगों ने शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।