महिला थाना के थानाध्यक्ष एवं बिरौल समेत नौ पुलिस निरीक्षक का दरभंगा जिला से हो गया स्थानांतरण, पुलिस मुख्यालय ने बिहार के विभिन्न जिलों से 528पुनि को किया जिला आवंटित।

दरभंगा /संजय कुमार राय
आगामी लोक सभा के चुनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से 528इंस्पेक्टर रेंक के पुलिस पदाधिकारियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र मे पदस्थापित किया हैं।बिहार पुलिस मुख्यालय ने क्षेत्रान्तर्गत पदस्थापित एवं क्षेत्राअवधि पूर्ण करने वाले तथा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप क्षेत्रीय स्तर पर सामंजित नहीं हो पा रहें पुनि के अन्यत्र के स्थानांतरण के बिंदु पर स्थानांतरण समिति द्वारा विचार करते हुये अनुशंसा की गई हैं। इसमें दरभंगा जिला के आठ पुनि ऐसे हैं जिन्हें अन्यत्र जिला आवंटित किया गया हैं।
इसमें बिरौल थाना के थानाध्यक्ष पुनि सत्य प्रकाश झा को पीएचक्यू(पटना हेडक्वाटर ) ,पुनि असगर इमाम को रेल कटिहार ,नगर थाना के थानाध्यक्ष पुनि हरि नारायण सिंह को पटना ,पुनि किशोर कुणाल झा को पटना ,पुनि संजय कुमार को पटना ,पुनि रंजन कुमार को गोपालगंज ,पुनि आशुतोष कुमार झा को पटना एवं एवं महिला थाना के थानाध्यक्ष पुनि नुसरत जहां को पटना जिला आवंटित कर दिया गया हैं।
इस स्थानांतरण मे दो ऐसे पुनि हैं जिसमें पुनि नुसरत जहां के पति का समस्तीपुर जिला बल मे बिरमित कर दिया गया हैं वहीं पुनि रंजन कुमार का जिला आवंटन गोपालगंज हो गया हैं वहीं इनकी पत्नी दरभंगा जिला मे ही तैनात हैं।
लोक अदालत को लेकर विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ की गयी बैठक।
शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण करने व स्मारक पर झंडोत्तोलन के साथ ही क्षेत्र में धुमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व,राष्ट्रीय ध्वज को आरक्षी बलों ने दी सलामी।