निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर थानाध्यक्षों ने दिलाई पुलिसकर्मी /पदाधिकारियों को मतदाता शपथ।
दरभंगा /संजय कुमार राय
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश के आलोक मे जिला के कई थानाध्यक्षों /पुलिस लाइन के प्रधान द्वारा उनके अधीनस्थ कार्य कर रहें पुलिसकर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

शपथ मे कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र मे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र ,निष्पक्ष ,एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग ,जाती ,समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों मे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,नगर थानाध्यक्ष एच एन सिंह ,महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ,विवि थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ,सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार ,बहादुरपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ,फेंकला ओपी अध्यक्ष तृषा कुमारी ,सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ,बिरौल थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ,कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार आदि कई थानाध्यक्षों ने थाना मे कार्यरत पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।

