बिरौल प्रखंड प्रमुख रुकसाना परवीन की गई कुर्सी, 35 में से 20 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को हटाने के पक्ष किया वोट, अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा में प्रमुख समेत 21 पंचायत समिति सदस्य हुए उपस्थित।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड प्रमुख रुखसाना परवीन की कुर्सी गुरुवार को चली गईं। प्रमुख के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। जिसमें 35 में से प्रखंड प्रमुख समेत 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए तथा 14 अनुपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान को लेकर जिलाधिकारी की ओर से एसडीओ उमेश कुमार भारती को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। प्रखंड के सभागार में उपप्रमुख अर्पणा कुमारी की अध्यक्षता में प्रमुख रुखसाना परवीन के विरुद्ध लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिसमें विरोधी पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लगाये गए आरोपों को प्रखंड प्रमुख ने खारिज करते हुए कहा कि सदस्यों में थोड़ा भी इमानदारी होता तो इनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव नहीं लगाते। उसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष एवं विपक्ष में गुप्त मतदान शुरू करने का निर्देश उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों को दिया। अविश्वास प्रस्ताव के तहत प्रखंड प्रमुख को हटाये जाने के पक्ष में लालो देवी, कुमारी आरती, पवन देवी, पलटन देवी, निलम देवी,स्तुती देवी, चुनचुन देवी,मुरती देवी,अर्पणा कुमारी,कमला देवी रौशन कुमार सिंह,दिनेश यादव, गणेश पौद्दार,बबलू सदा,रामप्रकाश पासवान, अशोक कुमार झा, कृष्णा कुमार राम,नवीन मंडल, बिहारी प्रसाद ठाकुर,अनीसा खातुन मतदान किया।जबकि प्रमुख रुकसाना परवीन का मत रद्द हो गया। पर्यवेक्षक सह एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कूल 21 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।जिसमें प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध 20 मत गिरे,एक मत रद्द किया गया।