मकान बनाने को लेकर हुई रोड़ेबाजी मे स्कूल प्रबंधक एवं पड़ोसी की भूमिका को लेकर थानाध्यक्ष करेंगे जांच।
दरभंगा
लहेरियासराय थाना क्षेत्र मे जहां राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झूम रहें थे वहीं दूसरी तरफ लोहिया चौक स्थित एमकेपी विद्यापति हाई स्कूल में शिक्षक छात्रों और स्कूल के पड़ोस में रहने वाले के बीच जमकर रोड़ेबाजी हो रही थी मतलब कुछ देर के लिए स्कूल केम्पस रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पड़ोस के संजय प्रधान ,उनके पुत्र सहित अज्ञात लोगों पर मारपीट का मामला लहेरियासराय थाने मे दर्ज करवाया है। प्रधानाध्यापक मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि रात्रि चौकीदार पुनीत कुमार यादव को कब्जे में लेकर कई बदमाश किस्म के लोग बलपुर्वक अवैध रूप से पक्का मकान का निर्माण कर लिया है। रात्रि चौकीदार के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया हैं ।
इधर बताया जा रहा हैं कि सोमवार को स्कूल खुलने के बाद स्कूली छात्र ,महिला एवं पुरुष शिक्षक के द्वारा निर्माण किए गए मकान को तोड़ दिया गया है यही नहीं सभी ने मिलकर रोड़ेबाजी भी किया है। इधर संजय प्रधान का कहना है कि वह अपनी जमीन पर मकान निर्माण कर रहे थे जहां शिक्षकों के इशारे पर छात्रों के द्वारा तोड़ फोड़ किया गया है। पत्थर बाजी में एक व्यक्ति घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यदि वह अवैध निर्माण कर रहे हैं तो प्रधानाध्यापक को अपने उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी जबकि उनके द्वारा छात्रों और शिक्षकों से पत्थरबाजी करा दिया गया हैं । थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक का आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या की नगरी मे मिथिला के चर्चित राजघराने के वंशजों ने दी दस्तक ,प्रधानमंत्री समेत कई नेता ,अभिनेता की मौजूदगी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा मे लगाया चार चाँद ,गायकों ने भी बांधा समां ,दिवाली के तरह जगमगा उठा पूरा देश।
स्वतंत्रता के लिये अपना सर्वस्व त्याग करने वाले भारत माता के सपूत नेताजी सुभाषचंद्र की मनाई गई जयंती ,बार एसोसियेशन भवन मे सेंकड़ों अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।