बेता ओपी क्षेत्र मे एक चिकित्सक के घर लाखों रुपये मूल्य के सामान की हुई चोरी।सोना चांदी समेत नगदी भी ले गये चोर।

दरभंगा /
बेंता ओपी क्षेत्र के गंगासागर तालाब पश्चिम भिंडा स्थित
एक चिकित्सक के घर से कई लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की घटना सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक एवं स्व रामदेब प्रसाद के पुत्र अजितेंद्र नारायण के घर में चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक लाख पच्चीस हजार नगदी समेत करीब 7 लाख रुपए के सोने और 25 हजार रुपए के चांदी के जेवरात चोरी की है। बताया जा रहा है कि आवेदक पिछले एक सप्ताह से बेनीपुर स्थित आवास पर थे। इनकी पत्नी बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में ही चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। 20 जनवरी की रात 9 बजे के करीब जब वापस दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचे तो उनके आवास के मुख्य द्वार का ताला टूटकर बिखड़ा हुआ था। घर में प्रवेश करने पर दरवाजे का दूसरा ताला भी टूटा पाया गया सभी कमरे को तोड़कर अपराधियों ने अलमीरा को तोड़कर 1 लाख 25 हजार नगद, 7 लाख रुपए स्वर्ण आभूषण जिसमें, टॉप्स, बाली, ढोलना, कंगन, चूड़ी, चैन, ब्रेसलेट, अंगूठी, मंगलसूत्र, नथिया, टीका और 20 हजार रुपए के चांदी के जेवरात जिसमें, 25 सिक्के, पायल, डरकस और बिछिया थे वह सभी चोरी हो गये।