भारतीय लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष रहें महान स्वतंत्रता सेनानी ,वकील गणेश वासुदेव मावलंकर एवं महान साहित्यकार कवि हरिवंश राय बच्चन की अधिवक्ता संघ भवन मे मनाई गई जयंती।
दरभंगा /विधि संवाददाता
अधिवक्ता संघ भवन दरभंगा में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी प्रख्यात वकील व भारतीय लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष रहे गणेश वासुदेव मावलंकर और महान साहित्यकार कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनाई गई। अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने दोनों विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणेश वासुदेव मावलंकर ने 1912 में कानून की परीक्षा उत्तीर्ण कर 1913 से वकालत पेशा शुरु किये। कुछ ही समय के भीतर वे प्रमुख वकील के रूप में स्थापित हो गये। वे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रहे। 1919 से 1937 तक अहमदाबाद नगरपालिका के सदस्य रहे। वे 1930-1933 तथा 1935 – 1936 तक नगरपालिका के अध्यक्ष रहे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बाद भारतीय लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष रहे। वहीं देश के महान साहित्यकार कवि हरिवंश राय बच्चन की ख्याति उनके प्रसिद्ध कृति “मधुशाला” को लेकर हुई। आज दोनों विभूतियों की जयंती पर वकिलों ने उनके तैल चित्रों पर श्रद्धासुमन निवेदित किया ।
मौके पर अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश, अरुण कुमार मिश्र, बिरेन्द्र कुमार सिंह,बिष्णु कांत चौधरी उर्फ सुमन जी, श्याम कुमार झा, दीनबंधु मिश्र, अजय कुमार मिश्र, मनोज कुमार, सुनिल कुमार सिन्हा, न्याय अतिथि ललित चंद्र प्रसाद, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत दर्जनों वकीलों ने महान विभूतियों के तैल चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

