सोशल मीडिया पर आर्म्स लहराना युवक को पड़ा भारी ,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिरौल /दरभंगा

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुये फोटो देना युवक को महंगा पर गया। हीरोपंती की चाहत ने युवक को जेल जानें पर विवश कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक फोटो पिस्टल लहराते हुये वायरल हो रहा था। इसे देख पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने जांच कर कारवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने उक्त फोटो के बारे मे जानकारी लेकर चिन्हित किया। आर्म्स के साथ वायरल फोटो के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सकिराना गांव के विजय कुमार साह के पुत्र अमन कुमार साह को गिरफ्तार कर थाने लाया।
थानाध्यक्ष राकेश ने कहा कि विधि सम्मत कारवाई कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा हैं।