दरभंगा जिला में रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना गुरुवार के सुबह की बताई जा रही है। वही पुलिस महिला की पहचान में जुट गई है।

दरअसल यह घटना विश्वविद्यालय थाना तथा सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास आउटर सिग्नल की है। ट्रैक क्रॉस करने के दौरान ये हादसा हुआ है। यहां ट्रेन की चपेट में आने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद वहां मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना थाने को दी। जिसके बाद विश्वविद्यालय थाना मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है।

विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है।