बिरौल में बंद घर में अचानक लगी आग,हजारों की संपत्ति जल कर हुआ राख,सीओ ने दिया कर्मचारी को जांच का आदेश।
बिरौल में बंद घर में अचानक लगी आग,हजारों की संपत्ति जल कर हुआ राख,सीओ ने दिया कर्मचारी को जांच का आदेश।
बिरौल में बंद घर में अचानक लगी आग,हजारों की संपत्ति जल कर हुआ राख,सीओ ने दिया कर्मचारी को जांच का आदेश।
बिरौल/दरभंगा
बिरौल थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत स्थित निसिहारा गांव के परना टोला बीते देर शाम बंद घर में अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची अग्नि शामन की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित गृह स्वामी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आगलगी की घटना में आवश्यक कार्य के लिए घर में रखे नगद 50 हजार के अलावा अन्य सामग्री कूल मिला कर 3 लाख की सम्पत्ति जल कर राख हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि बताया कि इनकी पत्नी घर बंद कर सामान खरीदने बाहर गई थी वहीं पुत्रवधू बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी।इसी बीच देर शाम के अचानक बंद घर से आग की चिंगारी निकलते देख लोगों ने
इसकी सूचना अग्नि शामन को दिया। जिसके सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रखंड उप प्रमुख अपर्णा सिंह के प्रतिनिधि श्रवण कुमार सिंह आशंका जताते हुए कहा कि आगलगी की घटना बिजली के शॉट सर्किट से हुई होगी। उन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ित काफी गरीब है तथा परदेश में रहकर परिवार का भरन पोषण करते थे। इस बीच हुई आगलगी से गरीब परिवार आर्थिक रूप से पुरी तरह टूट गया है। सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग सीओ से की गई है। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर जा कर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता दी जायेगी।