लूट के मामले मे एक शातिर अपराधकर्मी गिरफ्तार ,विशनपुर -एपीएम पुलिस की संयुक्त कारवाई ।
लूट के मामले मे एक शातिर अपराधकर्मी गिरफ्तार ,विशनपुर -एपीएम पुलिस की संयुक्त कारवाई ।
दरभंगा /
विशनपुर थाना क्षेत्र के शोभन एकमी बाइपास के भरोल गांव के पास सात सितंबर को हुई लूट के एक मामले मे पुलिस ने एक शातिर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि वह जिले के टॉप 10अपराधियों मे एक हैं।
इस बाबत नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी हैं कि गिरफ्तार अपराधी एपीएम थाना क्षेत्र के श्री रामपुर गांव निवासी राम ललित साह का पुत्र अमरजीत साह उर्फ रॉकी हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शोभन एकमी बाय पास के भरोल गांव के निकट समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी केलास प्रसाद सिंह के पुत्र श्रवण कुमार सुबह के छः बजे जा रहें थे इसी दौरान अपराधियों ने मोटरसाइकिल समेत मोवाइल लूट लिया था। जिसे लेकर विशनपुर थाना मे 113/22प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
उन्होंने कहा कि इस घटना मे सफल उदभेदन करते हुये पुलिस ने एक अपराधकर्मी को पूर्व मे जेल भेजा जा चुका हैं तथा वादी का लूटा गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि विशनपुर और एपीएम थाना के पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों के सहयोग से रॉकी को पकड़ने मे पुलिस को सफलता हाथ लगी हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं।