एक दीया विधिक सेवा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम का उद्देश्य लोंगों को विधिक सेवा के प्रति जागरूक करना।

दरभंगा /विधि संवाददाता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में “एक दीया विधिक सेवा के नाम” कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के एडीआर भवन में गुरुवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव की सूचना पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है लोगों को विधिक सेवा के प्रति जागरूक करना।

नालसा के ध्येय वाक्य न्याय सबके लिए को पूरा करने के लिए समाज के सभी वर्गों के जरुरतमंद लोगों को विधिक सेवा से जोड़ना होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एक दीया समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के नाम जलाकर उन्हें विधिक सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी, बेबी सरोज, अनीता आनंद, रीना कुमारी, मंजू कुमारी, पीएलवी प्रेमनाथ सिंह, प्रेमनाथ सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, रविन्द्र कुमार पासवान, मोहम्मद वसीम अख्तर, रितु कुमारी, उमा कुमारी, सरिता कुमारी, कल्पना झा, चन्द्रशेखर आनंद, रमेश कुमार पासवान, चंद्रमा देवी आदि मौजूद थे।