मतदाता सूची में 18-19 उम्र के बंचित छात्र-छात्राओं का नाम जोड़वाने को लेकर जे के कॉलेज में निर्वाचक निबंधन अधिकारी उमेश कुमार भारती ने की बेठक।

मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबू प्रवेज हैदर हैदरी भी थे उपस्थित।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के जे.के कॉलेज के सभागार में गुरुवार को निर्वाचक निबंधन अधिकारी 78 कुशेश्वरस्थान (आ.जा ) सह अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने कॉलेज के छात्र-छात्रों के साथ बैठक किया। इस दौरान एसडीओ ने 1जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में नये मतदाताओं को सूची में नाम अंकित करने की जानकारी छात्रों को दिया।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करना सभी का अधिकार है। इसके तहत जनवरी 2024 में जिन छात्र-छात्राओं का उम्र 18 से 19 वर्ष हो गया है वे मतदाता सूची में अपना नाम आसानी से अंकित करवा सकते हैं। इसके लिए कॉलेज परिसर में शिविर आहुत की जायेगी। जिसमें बंचित छात्र-छात्राओं को 5 जनवरी को होने वाली अंतिम प्रकाशन सूची में नाम जोड़ दी जायेगी। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी अबू प्रवेज हैदर हैदरी,बीडीओ प्रेम सागर मिश्रा एवं शिक्षक डॉ.राजकुमार प्रसाद के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्रा मौजूद थे।