आठ जिले के डीटीओ को अतिरिक्त प्रभार ,सरकार ने जारी किया आदेश ,मधुबनी के डीटीओ अब दरभंगा के प्रभार मे।

दरभंगा /संजय कुमार राय
राज्य सरकार ने आठ जिले के परिवहन पदाधिकारी को अगले आदेश तक दूसरे जिले के परिवहन पदाधिकारी का प्रभार सौंपा हैं।
जानकारी के अनुसार लखीसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी मों जिया उल्लाह को शेखपुरा ,वैशाली जिला के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार को समस्तीपुर ,जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर संजय कुमार को भोजपुर ,जिला परिवहन पदाधिकारी मुंगेर सुरेन्द्र कुमार अलबेला को बेगूसराय ,जिला परिवहन पदाधिकारी मधुबनी शशि शेखरम को दरभंगा ,जिला परिवहन पदाधिकारी नालंदा अनिल कुमार दास को नवादा ,जिला परिवहन पदाधिकारी सीवान कुमार विवेकानंद को गोपालगंज एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सुपौल मंजूर आलम को खगड़िया जिला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। सरकार के आदेश से सरकार के उपसचिव ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को इस आदेश से अवगत करा दिया हैं।