दरभंगा /विधि संवाददाता

दरभंगा जिला न्यायमंडल के सिविल कोर्ट दरभंगा के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की कोर्ट ने एक नाबालिग से दूष्कर्म के आरोप में सोमवार को कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के भदहर गांव के मनीष कुमार को दोषी करार दिया है।

कोर्ट ने दोषी करार दिए गए मनीष कुमार को सजा की अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सूनवाई और निर्णय के लिए 9 नवंबर 23 की तिथि निर्धारित की है।

विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार के अनुसार महिला थानाकांड सं.19/20 के जीआर नं.13/20 की सूनवाई कोर्ट ने पूरी कर सोमवार को आरोपी को भादवि की धारा 376AB में तथा पॉक्सो एक्ट की धारा6 में दोषी करार दिया है। 27 मार्च 2020 से हीं दुष्कर्मी जेल में है।