बिरौल में जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों को पदाधिकारियों ने दी राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी, एसडीएम ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।
बिरौल में जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों को पदाधिकारियों ने दी राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी, एसडीएम ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।
बिरौल में जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों को पदाधिकारियों ने दी राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी, एसडीएम ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।
बिरौल/दरभंगा
आम जनता के सहभागिता के बिना गांवों का विकास संभव नहीं है। पंचायत एवं गांवों के विकास के लिए सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं की जानकारी आम लोगों को रखना जरूरी है। उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड के बिरौल पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कही। अपने संबोधन में एसडीओ ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचाना है। इसके लिए लगभग पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा पदस्थापना हैं आपके समस्याओं को सुनने के लिए हुआ है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को जनता के कार्य के प्रति संवेदनशील रहने को कहा।इससे पूर्व एसडीओ,डीसीएलआर युनूस अंसारी,बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,सीओ विमल कुमार कर्ण,सीडीपीओ सुनीता कुमारी व पंचायत के मुखिया संजय पासवान ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसडीएम ने जनसंवाद में उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की जानकारी जनता को देने का निर्देश दिया। इस दौरान लोगों को अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षा, मनरेगा,खाद्य आपूर्ति, बाल विकास परियोजना,भूमि, स्चच्छता,जीविका सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। इस क्रम में उनसे उनकी समस्याओं को सुना गया।एसडीओ ने तत्काल समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। जनसंवाद में एसडीओ, डीसीएलआर को देख ग्रामीण उत्साहित होकर एवं खुलकर अपनी समस्याओं को उनके पास रखा। कार्यक्रम का संचालन जीविका के बीपीएम आमोद कुमार शर्मा कर रहे थे। मौके पर बीडीओ, सीओ,आर ओ,सीडीपीओ,बीईओ के अलावा अजय बिरौलिया,पंचायत सचिव जामुन झा सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।
थानेदारों की हुई पोस्टिंग मे महिलाओं की भागीदारी दरभंगा जिला मे अव्वल ,समस्तीपुर पीछे।समस्तीपुर जिला मे भी चार थानेदार सहित बीस पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर।
बेखौफ अपराधियों ने हत्या की नीयत से एक यूवक बुलाया घर, जख्मी होकर ऐसे भागा युवक।