बिरौल के नेउरी पंचायत में दर्जनों किसानों के मायुस चेहरे पर लौटा हंसी,एसडीएम के पहल पर किसानों के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगे धान का फसल नष्ट होने बचा।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड के नेउरी पंचायत में अनुमंडल प्रशासन के पहल से बुधवार को सैकड़ों एकड़ खेतों में महीनों से जमा बारिश के पानी को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया। यह कार्रवाई किसानों की ओर से दिये गए आवेदन के आलोक में एसडीएम उमेश कुमार भारती के निर्देश पर सीओ विमल कुमार कर्ण एवं पीओ विनीत झा ने पंचायत में उपस्थित हो कर करवाया। प्रशासन के सकारात्मक पहल से सैकड़ों एकड़ में लगे दर्जनों किसानों के धान को नष्ट होने से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार बिरौल के नेउरी पंचायत एवं इसके सीमा वर्ती क्षेत्र बेनीपुर प्रखंड के महिनाम पंचायत के विभिन्न गांव के चौर में बारिश का पानी जमा रहने से दोनों प्रखंड के दर्जनों किसानों के द्वारा लगभग 12 सौ एकड़ खेतों में लगाये गए धान का फसल नष्ट हो रहा था। खेतों में लगे पानी का निकालने के लिए पूर्व में बनाए गए नहर को कुछ दंबगों ने बंद कर पानी के निकासी को बाधित कर दिया था। जिसकी शिकायत किसानों ने एसडीएम से किया था। किसानों के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने सीओ एवं पीओ को उक्त स्थल पर पहुंच कर बंद नहर को खुलवाने का निर्देश दिया,साथ ही एसडीएम ने भी नेउरी पंचायत के उक्त स्थल पर पहुंच कर किये जा रहे नहर के सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बताया कि नेउरी पंचायत में किसानों की समस्या को दूर कर दिया गया है।

इसके लिए सीओ एवं पीओ के अलावा पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। इस दौरान बंद नहर को खुलवा कर खेतों में लगे पानी का वहाब को शिवनगरघाट स्थित कमला नदी में जोड़ दिया गया है। इधर एसडीएम की ओर से किसानों की समस्या को समय रहते निदान कर दिये जाने का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।