घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में बिरौल में हो गई। युवक एक दिन पूर्व देर शाम को बाइक से अपने घर बेलबारा जा रहा था।

बिरौल/दरभंगा

कुशेश्वरस्थान-बेनीपुर मुख्य सड़क पर एक दिन पूर्व अपना ढ़ाबा के निकट ट्रक में पिछे से ठोकर लगाने से जख्मी हुए बाइक सवार की मौत रविवार के देर रात इलाज के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में हो गया। मृतक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबारा गांव के जामुन मुखिया के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार ने बहेड़ा थाना में फर्द बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मेरे पिताजी शि्नगरघाट एक रिश्तेदार से मिलने गये थे। वहां से घर वापस लौटने के क्रम में सोनबेहट-नबटोल के बीच अपना ढ़ाबा पर खड़ी ट्रक चालक गाड़ी को पिछे कर रहा था कि इसी बीच बाइक से आ रहे मेरे पिता जी उक्त ट्रक के ठोकर से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर हमने घटना स्थल पर पहुंच कर पिता जी को जख्मी स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर अभिषेक के पर्द बयान को बहेड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बिरौल थाना भेज दिया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना स्थल बिरौल क्षेत्र होने के कारण आगे की प्रक्रिया इसी थाना से होगी।