बिहार के बेगूसराय जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर प्रेम-प्रसंग में घर से भागी एक लड़की के साथ उसके प्रेमी और दोस्तों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीते गुरुवार की रात बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी की है। बताया जाता है कि खगड़िया जिले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर बेगूसराय जिले के परिहारा पहुंची थी। युवती प्रेमी के साथ परिहार गांव में थी तभी उसका प्रेमी संतोष कुमार अपने 5 साथियों के साथ वहां पहुंचा और लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं, तीन युवकों के द्वारा गैंगरेप करने के बाद लड़की वहां से किसी तरह भाग कर बाहर आई और रात्रि गश्ती कर रही पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके प्रेमी संतोष कुमार समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, पुलिस ने घटनास्थल से बिस्तर सहित अन्य साक्ष्यों को भी एकत्रित किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने 6 लोगों पर गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।