बिरौल के बालमीकि नगर से पुलिस ने किया भाड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद,मौके पर शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

बिरौल/दरभंगा

घनश्यामपुर-बिरौल थाना के सीमावर्ती क्षेत्र सुपौल बाजार बालमीकि नगर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने भाड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित व निर्मित देसी शराब बरामद किया। इस बावत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि उत्पाद विभाग पटना के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बालमीकि नगर में छापामारी की गई। जहां से पुलिस ने चिन्हित घर से दो बड़े गैलेन में रखा लगभग 30 लीटर अर्धनिर्मित एवं एक गैलन में निर्मित देसी शराब के साथ दिनेश महतो के पुत्र रवि महतो को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से देसी शराब बनाने का केमिकल युक्त सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।

थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पिता दिनेश महतो भी पूर्व में शराब के मामले में जेल जा चुका है। छापामारी का नेतृत्व बिरौल थाना के पीएसआई पूजा कुमारी कर रही थी।