दो लड़कियों के आपस मे शादी करने की बात बना चर्चा का विषय ,परिवार के लोग हुये बेबस ?

दरभंगा /संजय कुमार राय

लखीसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला आया हैं ,जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दो लड़कियों ने आपस मे ही शादी कर मामले को चर्चित कर दिया हैं। हालांकि ऐसी घटना दूसरे अन्य राज्यों मे घट चुकी हैं लेकिन बिहार मे इस घटना को सुनकर लोग दंग हैं।

अक्सर लोग फिल्म या सीरियल के पर्दे पर ऐसी कहानियां सुनते और देखते आयें हैं लेकिन यहां एक बात तो दिखाई दे रहा हैं कि इश्क जब परवान चढ़ता हैं तो सारे रिश्ते नाते तोड़कर ,समाज की परवाह किये बैगर हद से गुजर जाता हैं लेकिन उम्र ढलने के साथ साथ जब यह बात समझ मे आती हैं तब तक उसकी दुनियां बिखर जाती हैं।

खैर यह हकीकत कर दिखाया हैं लखीसराय जिले की रहनेवाली निशा और कोमल ने। यह दोनों बालिक हो चुकी हैं। दोनों 24अक्टूबर को घर से भागी और जमुई पहुंचकर एक मंदिर मे शादी कर ली। 26अक्टूबर को उसके पिता ने थाने मे अपहरण का केश दर्ज कराया। पुलिस ने जब दोनों से बात की तो उनका भी होश उड़ गया। आखिर मे दोनों को पुलिस ने न्यायालय मे हाजिर होने की बात कही। दोनों लड़कियां जब ट्रेन से घर आ रही थी तो ट्रेन मे उसे पहचान लिया और जीआरपी ने उसे पकड़कर स्थानीय थाना लक्ष्मीपुर फोन कर दिया। लक्ष्मीपुर की पुलिस जीआरपी थाने पहुंचकर दोनों को अपने थाने ले गई। पूछताछ मे पुलिस को दोनों ने कहा कि करीब एक डेढ़ साल पहले मामा के यहां शादी के दौरान दोनों की आंख लगी और प्यार हो गया। अब निशा और कोमल कह रही हैं कि किसी ने हमें अलग करने की कोशिश कि तो हम जान दे देंगे।ऐसी विषम परिस्थिति मे न्यायालय का फैसला ही सर्वो परि होगा। दोनों को न्यायालय मे पेश करने की तैयारी पुलिस कर रही हैं।