एसडीएम के देखरेख में बेलापोहद्दी गांव में शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया प्रतिमा विसर्जन जुलूस, शांति समिति सदस्यों के साथ पुलिस बल को किया गया था तैनात।

घनश्यामपुर/दरभंगा।
थाना क्षेत्र के बेलापोहद्दी गांव में बुधवार को एसडीएम उमेश कुमार भारती के देख रेख में भगवती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान भाड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। एसडीएम के साथ पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यगण विसर्जन जुलूस के आगे पैदल मार्च कर रहे थे।बताया जाता है कि घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलापोहद्दी गांव में एक दिन बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।जिसके कारण स्थानीय प्रशासन को काफी मुस्तैद रहना पड़ता है। इस बात की सूचना एसडीएम को मिलते ही वे स्वयं उक्त गांव पहुंच कर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ पूजा समिति एवं स्थानीय लोगों से वार्ता करने के बाद अपने देखरेख में विसर्जन जुलूस को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये। मौके पर बीडीओ,सीओ के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।