एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर सीएसपी संचालक को लूटा,करीब पांच लाख रुपये लेकर हुये फरार ।
एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर सीएसपी संचालक को लूटा,करीब पांच लाख रुपये लेकर हुये फरार ।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। सीएसपी संचालक से अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूट कर फरार बताए जा रहें हैं।
हालांकि पुलिस नाकेबंदी कर अपराधियों की तालाश मे जुटी हैं।घटना तकरीबन शाम के छःबजे की हैं।
सूत्रों का कहना हैं पटोरी थाना क्षेत्र के एएनडी कॉलेज के पास पंजाब नेशनल बेंक का सीएसपी चला रहें चंदन कुमार के यहां एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर दराज मे रखें रुपये को आराम से लेकर चलता बना हैं ,साथ ही उनके साथ मारपीट भी की हैं।
इस बात की सूचना जब थानाध्यक्ष को दी गई तो वे दल बल के साथ वहां पहुंचे और इलाके की नाकेबंदी कर दी हैं यही नहीं अपराधियों के भागने की दिशा मे पीछा कर रही हैं लेकिन खबर लिखे जानें तक अपराधियों का पता नहीं चल सका हैं।
हालांकि सीसीटीवी फुटेज मे अपराधियों का करतूत सामने आया हैं। एक अपराधी हेलमेट पहने हुये हैं वहीं दूसरा मुंह को ढका हुआ दिखाई पर रहा हैं वहीं तीसरे अपराधी का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा हैं। हालांकि पुलिस अपने तरफ से फोटों की पहचान मे जुट गई हैं।