दरभंगा / संजय कुमार राय
बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 39पुलिस अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के वेतनमान मे अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दे दिया हैं। इस आदेश के बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों के चेहरे पर खुशी दौर गई हैं। समझा जाता हैं कि एक सब इंस्पेक्टर से बहाल होकर अपर पुलिस अधीक्षक के पद तक पद हासिल होना किस्मत की बात हैं। इस सूची मे तात्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दरभंगा अनोज़ कुमार का नाम भी शामिल हैं जो 1989बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। इस बैच के कई पुलिस अधिकारी तो सेवा निवृत हो चुके हैं लेकिन जो सेवा मे हैं और दस वर्ष पूरा कर चुके हैं ,नियमतः इन्हें वरीय पुलिस उपाधीक्षक मे सरकार को प्रोन्नति देना चाहिये था ,कुछ कारणवश इनकी प्रोन्नति नहीं हो पायी थी लेकिन सरकार ने बीते अवधि को जोड़ते हुये मूल कोटि से सीधे अपर पुलिस अधीक्षक एवं कई को वरीय पुलिस उपाधीक्षक मे प्रोन्नति दिया हैं। इसमें इम्तियाज अहमद ,अजय नारायण यादव ,सतीश कुमार ,उपेंद्र प्रसाद ,शशि शंकर कुमार ,उपेंद्र कुमार ,कुंदन कुमार सुश्री स्मिता सुमन ,राकेश कुमार ,राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ,रूप रंजन हर्गवे ,मनोज कुमार रमाकांत प्रसाद ,अभय नारायण सिंह ,राज किशोर सिंह ,आशीष आनंद ,सोनू कुमार राय ,उपेंद्र कुमार यादव ,संतोष कुमार राय ,आनंद कुमार पांडे ,जितेंद्र कुमार पांडे ,सुरेश कुमार ,मनोज राम ,लाल बाबू यादव ,सहरियार अख्तर ,प्रीतीश कुमार ,शम्स अफरोज ,नेशार अहमद साह ,मों शाहबान हबीब फाकरी ,अनवर जावेद अंसारी ,राकेश कुमार ,उमेस्वर चौधरी सुश्री पूनम कुमारी ,सुनीता कुमारी ,अशोक कुमार दास , अजय कुमार सिंह ,आलोक कुमार सिंह ,संजय कुमार झा ,पारसनाथ साहू एवं दरभंगा के तात्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज़ कुमार का नाम शामिल हैं।
वहीं 43एसडीपीओ को वरीय पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मे प्रोन्नति सरकार ने दी हैं।
इधर बिहार पुलिस सेवा के बीस पुलिस पदाधिकारियों को सरकार ने स्टाफ ऑफिसर के पद से सुशोभित किया हैं।
