बेनीबाद:
ट्रक ने बाइक सवार युवक काे मारी ठाेकर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
बेनीबाद ओपी क्षेत्र के दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन मार्ग पर केवटसा और रमौली के बीच ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत मंगलवार को घटनास्थल पर ही हो गई।वही दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रक की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक युवक बाइक के साथ सड़क के नीचे बहुत दूर जाकर गिरा। बाइक सवार मृतक युवक की पहचान जिले के कटरा थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सूरज कुमार (22) वर्षीय के रूप में हुई हैं। वही घायल की पहचान कुंदन कुमार (24)के रूप में की गई। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद चालक खाली ट्रक लेकर दरभंगा की ओर तेजी से भाग निकले।
