­रामकथा से गुंजनमय रहेगा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करेंगे आईपीएस बिकास वैभव ,26नवंबर से ही आयोजन की होगी शुरुआत।

दरभंगा

दरभंगा स्थित हाउसिंग कॉलोनी मे संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ होने जा रहा हैं ,इसके लिये वृहत तैयारी की जा रही हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी हैं।

उन्होंने वृहत जानकारी देते हुये कहा कि श्री श्री 108संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन लहेरियासराय स्थित हाउसिंग कॉलोनी के पार्क मे किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि लोकप्रिय आईपीएस बिकास वैभव हैं वहीं वाचन मानस मंदाकिनी सुश्री दिव्यांशी जी करेंगी।

26नवंबर को रामधूंन ,दीप प्रज्वलित 27नवंबर को दिन के एक बजे मे किया जाएगा वहीं 27नवंबर से पांच दिसंबर 23तक राम कथा का आयोजन तय हैं।

इसमें 12बजे से दो बजे तक भक्ति संगीत एवं दो बजे से संध्या 6बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित हैं।

इस भक्ति मय कार्यक्रम मे सभी दरभंगावासी को शिरकत करने के लिये आमंत्रण भी दिया जा रहा हैं।