कुशेश्वरस्थान /

जीवन जागृति संस्थान सोसाइटी टीम द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन जीवन जागृति सोसाइटी के चेयरमैन श्रीमान डॉक्टर अजय कुमार सिंह जी के द्वारा भारतीय संविधान सभागार सांसद मार्ग नई दिल्ली में आयोजित की गई।सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली श्री शिवा कीर्ति सिंह , राज्य वित्त आयोग के पूर्व सदस्य श्री नवीन चंद्र झा जी , आईआरएस संयुक्त निदेशक जीएसटी INTELLIGENCE श्री मनीष कुमार चौधरी , विशेष सेवा मेडल्स गोरखा राइफल्स ब्रिगेडियर एसके सिन्हा, शौर्य चक्र विजेता कारगिल वार मेजर राकेश शर्मा ,समस्त जीवन जागृति सोसायटी टीम के सदस्य एवं दीर्घा में उपस्थित देश के कोने कोने से आए आपदा फरिश्ता जिन्होंने विभिन्न आपदाओं के वक्त अपनी जान की परवाह किए बगैर निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा भाव से मानव की रक्षा किए हैं को लोकनायक जयप्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता पुरुष्कार से सम्मानित किया गया ।

बिहार प्रदेश के मिथिलांचल की धरा बाबा कुशेश्वर नाथ की नगरी अरराही गांव से सुनील कुमार को पुरस्कृत किया गया हैं