मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले गायघाट के जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

दीपक कुमार/ गायघाट

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गायघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान गायघाट विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर कहा गया कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस दौरान विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, सांसद वीणा देवी, गायघाट विधायिका कोमल सिंह और शुभम सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात को गायघाट क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।