लंबित वारंट-कुर्की के निष्पादन में तेजी लाएं, 24 घंटे में SCRB पोर्टल पर अपलोड हो प्राथमिकी : एसएसपी CCTNS, ई-साक्ष्य और ई-समन की समीक्षा, सभी थानों के PC सह IT प्रभारियों को दिए निर्देश
लंबित वारंट-कुर्की के निष्पादन में तेजी लाएं, 24 घंटे में SCRB पोर्टल पर अपलोड हो प्राथमिकी : एसएसपी CCTNS, ई-साक्ष्य और ई-समन की समीक्षा, सभी थानों के PC सह IT प्रभारियों को दिए निर्देश
लंबित वारंट-कुर्की के निष्पादन में तेजी लाएं, 24 घंटे में SCRB पोर्टल पर अपलोड हो प्राथमिकी : एसएसपी
CCTNS, ई-साक्ष्य और ई-समन की समीक्षा, सभी थानों के PC सह IT प्रभारियों को दिए निर्देश
दस्तक 7 मीडिया / दरभंगा
दरभंगा। जिले में लंबित न्यायालयीय मामलों के निष्पादन और पुलिस के डिजिटल कार्यों में तेजी लाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को एसएसपी ने अपने कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी थानों के PC प्रभारी सह IT प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान न्यायालय से प्राप्त लंबित समन, वारंट, कुर्की, इश्तिहार और अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
बैठक में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) में लंबित एसबीआर तथा आरोपपत्र समर्पित नहीं किए गए कांडों की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित एसबीआर एवं आरोपपत्र यथाशीघ्र न्यायालय में समर्पित करने को कहा गया। एसएसपी ने वारंट, गैर-जमानती वारंट (NBW), जमानतीय वारंट, समन, इश्तिहार और कुर्की से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डिजिटल रिकॉर्ड में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
समीक्षा के दौरान CCTNS में पुलिस अभिलेखों की प्रविष्टि पर विशेष जोर दिया गया। सभी थानों को स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट और अन्य संबंधित दस्तावेजों की वास्तविक समय में एंट्री करने का निर्देश दिया गया। पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने तथा आरोपपत्र और अंतिम प्रपत्र को भी पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि सभी दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर SCRB पोर्टल पर अपलोड किया जाए। कांडों से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो और फोटो को नियमानुसार ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने तथा ई-समन की प्रक्रिया का सही तरीके से अनुपालन करने को भी कहा गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत और अंतरराज्यीय जीरो FIR पर जोर
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर भी निर्देश दिए गए। CriMAC के माध्यम से जीरो FIR को दूसरे राज्य में भेजने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसके नियमानुसार अनुपालन पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों के निस्तारण तथा CriMAC और ICJS पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन कर आवश्यक सर्च करने का निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने सभी PC सह IT प्रभारियों को न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन, लंबित मामलों के निष्पादन और डिजिटल अभिलेखों को अद्यतन रखने में गंभीरता बरतने को कहा। बैठक का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाना तथा न्यायालय से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाना रहा।
सिंहवाड़ा में 13.21 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
लहेरियासराय में बाइक चोर गिरफ्तार, उसकी निशानदेही पर दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद, दो अलग-अलग कांडों में चोरी गईं दो बाइक बरामद, बहादुरपुर का रहने वाला आरोपित गिरफ्तार