बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और अन्य सामग्री जब्त
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिला अंतर्गत बिरौल थाना पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल बाजार के बाल्मीकि नगर (पसिखाना) मार्ग से दो तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. जीतेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर इलाके में विशेष घेराबंदी और जाल बिछाया गया। तलाशी और निगरानी के दौरान, पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की।

