27 अक्टूबर को होगी विधान परिषद चुनाव की मतगणना, डीएम कौशल कुमार ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा,

खेल भवन के बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम से होगी सूचनाओं की निगरानी, मतगणना को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने खेल भवन के बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति और कार्य संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया। मतगणना के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन में कंट्रोल रूम की अहम भूमिका रहेगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मतगणना के दौरान सूचनाओं के संकलन और संप्रेषण में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। अब 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे की नजरें टिकी हैं।