दरभंगा में 23-24 अक्टूबर को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, पोलो मैदान से होकर गुजरेंगे मतदान पेटियों के वाहन, स्ट्रांग रूम तक मतदान पेटियां पहुंचाने के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान, पोलो मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग
दरभंगा में 23-24 अक्टूबर को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, पोलो मैदान से होकर गुजरेंगे मतदान पेटियों के वाहन, स्ट्रांग रूम तक मतदान पेटियां पहुंचाने के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान, पोलो मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग
दरभंगा में 23-24 अक्टूबर को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, पोलो मैदान से होकर गुजरेंगे मतदान पेटियों के वाहन,
स्ट्रांग रूम तक मतदान पेटियां पहुंचाने के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान, पोलो मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर दरभंगा शहर में 23 और 24 अक्टूबर को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। मतदान पेटियों को मतगणना केंद्र से सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने रूट, ट्रैफिक और पार्किंग प्लान निर्धारित किया है। इसके तहत विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग से पोलो मैदान होते हुए खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम तक पहुंचना होगा।
प्रशासन के निर्देश के अनुसार, चट्टी चौक की ओर से आने वाले वाहन लहेरियासराय टावर और हाजमा चौक होते हुए पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। मैदान के पूर्वी द्वार से निकलकर चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम तक पहुंचेंगे।
इसी तरह दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को लहेरियासराय टावर और हाजमा चौक होते हुए पोलो मैदान पहुंचना होगा। एकमी चौक की ओर से आने वाले वाहन हाजमा चौक होकर निर्धारित मार्ग से गुजरेंगे। वहीं, पंडासराय की ओर से आने वाले वाहन सीधे पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से प्रवेश कर पूर्वी द्वार से बाहर निकलेंगे।
वापसी के लिए भी निर्धारित किया गया रूट
मतदान पेटियां पहुंचाने के बाद लौटने वाले वाहनों के लिए भी मार्ग तय किया गया है। वाहन लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से दाहिनी ओर मद्यनिषेध थाना मोड़ होते हुए दरबारी चौक की तरफ जा सकेंगे। इसके अलावा स्टेशन मोड़ से बाईं ओर चट्टी दुर्गा मंदिर की तरफ निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प रहेगा।
पोलो मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग
प्रशासन ने मतदान पेटियां लेकर आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग पोलो मैदान परिसर में निर्धारित की है। संबंधित कर्मियों को विकास भवन के पास स्थित बैरियर के निकट अपने वाहनों को कतारबद्ध करना होगा। इसके बाद वाहनों से मतदान पेटियां उतारकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई जाएंगी।
स्ट्रांग रूम तक वाहन ले जाने पर रोक
निर्देश के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में वाहनों को सीधे स्ट्रांग रूम तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी संबंधित कर्मियों और वाहन चालकों को निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मार्गों के अतिरिक्त शहर के अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। हालांकि, विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है।
मतदान कक्ष में मोबाइल-कलम ले जाने पर रोक, फर्जी वोटर मिले तो दर्ज होगी प्राथमिकी, विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान दल और दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग, सभी 75 केंद्रों पर होगी लगातार वीडियोग्राफी
दरभंगा में 28 अक्टूबर को होगा 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव, 24 तक करें आवेदन, लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक में प्रतिभा दिखाएंगे युवा, नशामुक्ति पर आधारित होगा नुक्कड़ नाटक