पूजा अवकाश में भी जारी रहेगी न्यायिक प्रक्रिया, दरभंगा कोर्ट में जमानत याचिकाओं की सुनवाई के लिए रोस्टर जारी
पूजा अवकाश में भी जारी रहेगी न्यायिक प्रक्रिया, दरभंगा कोर्ट में जमानत याचिकाओं की सुनवाई के लिए रोस्टर जारी
पूजा अवकाश में भी जारी रहेगी न्यायिक प्रक्रिया, दरभंगा कोर्ट में जमानत याचिकाओं की सुनवाई के लिए रोस्टर जारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने पुजा अवकाश के दौरान जमानत समेत अन्य आवश्यक न्यायिक कार्यों का सुचारू रुप से संचालन की व्यवस्था की है।नई व्यवस्था के तहत 16 अक्टूबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा सभी सत्र न्यायालयों, दोनो उत्पाद न्यायालय, पॉक्सो कोर्ट से संबंधित जमानत याचिका की सुनवाई करेंगे।वहीं 21 और 22 अक्टुबर को एडीजे नीरज कुमार उपरोक्त सभी सत्र ,उत्पाद एवं पॉक्सो कोर्ट से संबंधित जमानत की सूनवाई करेंगे।वहीं 23,24,,और 25 अक्टूबर को तृतीय एडीजे भुपेन्द्र सिंह उपरोक्त सभी सत्र न्यायालयों से संबंधित जमानत याचिका समेत आवश्यक न्यायिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।इसी प्रकार 17,18,19,और 20 अक्टूबर को प्रधान सत्र न्यायाधीश समेत सभी सत्र न्यायालयों का आवश्यक न्यायिक कार्य निष्पादित करेंगे।वहीं 16,17,18,19,और 20 अक्टूबर को सीजेएम और सभी एसीजेएम न्यायालय का आवश्यक न्यायिक कार्य का निष्पादन एसीजेएम राजीव रंजन,21से 25 अक्टूबर तक एसीजेएम कुमार रितेश सीजेएम एवं सभी एसीजेएम कोर्ट का जमानत समेत आवश्यक न्यायिक कार्य निष्पादित करेंगे।इसके अतिरिक्त एसडीजेएम समेत सभी न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत का आवश्यक न्यायिक कार्य दि. 16 से 25 अक्टुबर तक निष्पादित करेंगे।प्रधान जिला जज ने इस संबंध में प्रशासनिक आदेश जारी किया है।