बिरौल :सहसराम गांव के चमेली देवी हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा, पुलिस की विशेष टीम ने बिछाया मजबूत जाल
बिरौल :सहसराम गांव के चमेली देवी हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा, पुलिस की विशेष टीम ने बिछाया मजबूत जाल
बिरौल :सहसराम गांव के चमेली देवी हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा, पुलिस की विशेष टीम ने बिछाया मजबूत जाल,ग्रामीण एसपी भी लगा दी हें पूरी ताकत ,बिरौल एसडीपीओ कर रहें हें नेतृत्व
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के सहसराम गांव में चर्चित चमेली देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के बेहद करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस अनुसंधान और क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, इस सनसनीखेज मामले का खुलासा लगभग एक दो दिनों में होने की संभावना है।इसे लेकर ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने पूरी ताकत झोंक दी हें जिसका नेतृत्व बिरौल एसडीपीओ कर रहें हें।
अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए ग्रामीण एसपी और बिरौल पुलिस ने पूरी ताकत झोंकी है।एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम बदमाशों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। जिसका मॉनिटरिंग एसपी (ग्रामीण) साक्षी कुमारी कर रही है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की कमान संभाल रहे तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार और उनकी पूरी टीम ने इस केस में बेहद गोपनीय और तकनीकी तरीके से काम कर रहे है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक ऐसा पुख्ता जाल बिछाया है, जिससे मुख्य बदमाशों का बच निकलना नामुमकिन माना जा रहा है। पुलिस की इस दबिश और गुप्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और मुकेश कुमार की संयुक्त नेतृत्व वाली यह टीम बहुत जल्द इस जघन्य हत्याकांड में शामिल असली चेहरों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।
दरभंगा में मद्यनिषेध उत्पाद सदर थाना क्षेत्र में शराब बिक्री की चर्चा जोरो पर , प्रभारी को भनक तक नहीं?देर रात कई क्षेत्रों में उतरती हें शराब ??? परफ्यूम लगाकर एसी में बैठने वाले साहब पर उठ रहे सवाल,आखिर क्षेत्र में शराब की कथित बिक्री पर कब लगेगी रोक?