गायघाट में गूंजा विरोध का हुंकार, पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन,

पूर्व विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

रघुवंश बाबू विचार मंच के बैनर तले हुआ प्रदर्शन

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गायघाट में रघुवंश बाबू विचार मंच के तत्वावधान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजद के पूर्व विधायक निरंजन राय के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने विरोध प्रदर्शन के जरिए अपने आक्रोश का इजहार किया। पूर्व विधायक निरंजन राय की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
आयोजकों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी चर्चा का विषय रही।
रघुवंश बाबू विचार मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।