शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्राम पंचायत बिरौल के फकिरना में हुआ “प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र” का भव्य उद्घाटन
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत राज बिरौल के फकिरना ग्राम में विधिवत पूजनोत्सव के पश्चात “प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र” का भव्य उद्घाटन किया गया। यह केंद्र बिरौल पंचायत का इकलौता जन औषधि केंद्र है। जन-सामान्य तक बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से इस औषधि केंद्र पर दवाओं पर 90 प्रतिशत तक की छुट मिलेंगी। इस स्कीम की मुख्य महत्ता यह है कि इससे गरीब तबके के लोगों को सीधा और खास फायदा पहुँचेगा। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महात्वाकांक्षी योजना है। देश के हर गरीब व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुँचाना ही प्रधानमंत्री जी का सपना है। इस सपने को साकार करते हुए बिरौल पंचायत के मुखिया संजय कुमार पासवान ने अपने गृह गांव फकिरना में इस औषधि केंद्र का शुभारंभ किया है। उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर अजय बिरौलिया, विधायक के निजी सचिव अभिलाष कुमार, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, सुरेश यादव,मो.इनामुल हक, मो.इरशाद,मो.जफर,वाबूल, रौशन कुमार, प्रवीण झा, सुनील झा सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।