बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: रत्न संजय बने एडीजी विधि-व्यवस्था, नवजोत सिमी सीआईडी में तैनात, अरवल, पटना और बिहार पुलिस मुख्यालय में बदले पदाधिकारी, मद्यनिषेध विभाग की कमान भी बदली
बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: रत्न संजय बने एडीजी विधि-व्यवस्था, नवजोत सिमी सीआईडी में तैनात, अरवल, पटना और बिहार पुलिस मुख्यालय में बदले पदाधिकारी, मद्यनिषेध विभाग की कमान भी बदली
बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: रत्न संजय बने एडीजी विधि-व्यवस्था, नवजोत सिमी सीआईडी में तैनात,
अरवल, पटना और बिहार पुलिस मुख्यालय में बदले पदाधिकारी, मद्यनिषेध विभाग की कमान भी बदली
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों के पदस्थापन में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं, वर्तमान में एडीजी विधि-व्यवस्था के पद पर कार्यरत 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।
नवजोत सिमी की सीआईडी में तैनाती
अधिसूचना के अनुसार, अरवल की पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी को स्थानांतरित कर अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण कुमार गोरख जाधव को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जाधव इससे पहले राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस), राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना के पद पर तैनात थे।
पटना में भी बदले अधिकारी
2019 बैच के आईपीएस अधिकारी चन्द्र प्रकाश को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना बनाया गया है। इससे पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना के समादेष्टा के पद पर कार्यरत थे और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
वहीं, पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के पद पर तैनात ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।
निर्मल कुमार आजाद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
गृह विभाग ने एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), बिहार, पटना निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब इस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार एडीजी रत्न संजय के पास रहेगा।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी पदस्थापन एवं अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। अधिसूचना बिहार सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है।
कमतौल के करजापट्टी में कार से 279 लीटर नेपाली शराब बरामद, चालक फरार, मद्यनिषेध टीम ने पीछा कर रोकी हुंडई i10, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी कार को क्रेन से निकाला
नवप्रशिक्षु सिपाहियों को DIG ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन और जनसेवा पर जोर