बिरौल में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, पूजा कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एसडीएम, एसडीपीओ ने की बैठक, 15-15 लोगों वाली वोलेंटियर टीम करेगी मेला की निगरानी।

बिरौल / दरभंगा।

दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सीओ, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी उपस्थित नहीं रहने से एसडीएम ने नाराजगी जताई। उसके बाद एसडीएम ने पूजा से संबंधित सरकार के गाइड लाइन से पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लॉउड स्पीकर का आदेश प्राप्त करने के लिए पूजा से संबंधित अनुज्ञप्ति का कॉपी आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा सभी पूजा समिति 15-15 वोलेंटियर का नाम मोबाईल नम्बर के पुलिस को उपलब्ध कराने, सड़क किनारे स्थापित किये जाने वाले पूजा पंडालों को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित रखने, असमाजिक तत्वों एवं नशापान कर आने वाले वैसे लोगों को चिन्हित कर मेला से बाहर करने,सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित कई आवश्यक निर्देश पूजा समिति को दिये।सदस्य विनोद चौधरी के द्वारा बाजार के सड़क की स्थिति से पदाधिकारी को अवगत कराया गया। सदस्य के बातों को सुनने के बाद एसडीओ ने पथ निर्माण विभाग के अभियंता को तलब किया है।वहीं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पूजा प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस पदाधिकारी को पूजा स्थल पर पहुंच कर समिति के साथ बैठक करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने 37 दुर्गा पूजा समिति को जल्द लाइसेंस निर्गत करने को कहा।वहीं पूजा समिति के सदस्यों को मेला के दौरान स्वच्छ छवी के व्यक्ति को वोलेंटियर की भूमिका में रखने का निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की पुरी जिम्मेवारी पूजा कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों का कर्तव्य बनता है। मौके पर पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के अलावा विनोद चौधरी, अब्दुल हयात, सनोज नायक, बलराम टेकड़ीवाल,मुखिया रामप्रवेश साह,शंभु चौधरी, मुन्ना मंडल,उपेंद्र गाड़ा,रमेश प्रसाद निराला,मनोज कुमार सुधांशू, मो.फिरोज,पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी,चौधरी सहनी,शंभूनाथ झा के अलावा कई पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।