सड़क हादसे में घायल महिला की डीएमसीएच में मौत,
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर, चार दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /अफजल खान
समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या-8 निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे डीएमसीएच में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

