जिला प्रशासन के निर्देश पर बस यात्रियों के सूचना के लिए भगत सिंह चौक पर लगा होल्डिंग,डुमरी जीरो माईल बस पराव से ही मिलेगी गंतव्य स्थान की बसें।

बिरौल /दरभंगा।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के निर्गत अधिसूचना के आलोक में नगर पंचायत बिरौल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.जयचंद्र अकेला की ओर से आम सूचना जारी किया गया है। यह आम सूचना डुमरी जीरो माईल स्थित बस पराव से संबंधित है। जिसमें यात्रियों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से यात्रियों से भगत सिंह चौक पर इंतजार करने के बजाय जीरो माईल स्थित बस पराव से ही अपने गंतव्य स्थानों के लिए बस सेवा लेने की अपील की जा रही है। साथ ही बस यात्रियों के सुविधा के लिए जगह जगह होल्डिंग भी लगाया गया है। वहीं नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग भगत सिंह चौक पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने व सड़क पर यत्रतत्र अवैध पार्किंग करने वाले वैसे बस संचालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है। मालूम हो कि भगत सिंह चौक पर बसों के अवैध पार्किंग से उत्पन्न जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिएअनुमंडल प्रशासन की ओर से उठाये गये कदम से फिलहाल जाम की समस्या में सुधार हुआ है। फिर भी कई बस संचालक और पुलिस के बीच आंख मिचौली का खेल आज भी जारी है।