80.900 किलो गांजा के साथ पूर्व सैनिक समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, असम से गांजा लाकर दरभंगा में खपाने की थी तैयारी, 42 लाख रुपये आंकी गई कीमत
80.900 किलो गांजा के साथ पूर्व सैनिक समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, असम से गांजा लाकर दरभंगा में खपाने की थी तैयारी, 42 लाख रुपये आंकी गई कीमत
80.900 किलो गांजा के साथ पूर्व सैनिक समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,
असम से गांजा लाकर दरभंगा में खपाने की थी तैयारी, 42 लाख रुपये आंकी गई कीमत
दस्तक 7मीडिया ,किशनगंज।
किशनगंज पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ संयुक्त कार्रवाई कर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 80.900 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मामले में एक पूर्व सैनिक समेत दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तराखंड के देहरादून स्थित गढ़ी कैंट निवासी विपिन पवार (59) और किशनगंज के खगड़ा मझिया टोला निवासी मुजिबुर रहमान (56) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विपिन पवार भारतीय सेना का पूर्व जवान बताया जा रहा है, जबकि मुजिबुर रहमान कार चालक है।
पुलिस के मुताबिक, एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर असम से गांजे की बड़ी खेप लेकर किशनगंज के रास्ते दरभंगा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कोचाधामन थाना क्षेत्र के पुनास गांव की मुख्य सड़क पर विशेष वाहन जांच शुरू की गई।
इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की सुजुकी अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली। कार की डिक्की, सूटकेस और बैग की जांच में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 14,820 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पूछताछ में पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, विपिन पवार असम से गांजा लाकर बिहार के दरभंगा में स्थानीय तस्करों को सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
इस संबंध में कोचाधामन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों यानी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप असम में कहां से लाई गई थी और दरभंगा में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
रोसड़ा में दो लाख की रिश्वत लेते डीसीएलआर गिरफ्तार, घर से 13 लाख मिलने की चर्चा, जमीन विवाद सुलझाने के एवज में नकदी और वॉशिंग मशीन मांगने का आरोप, निगरानी की कार्रवाई
रिश्तों की डोर में बंधा विश्वास, भाई-बहन के प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, कलाई पर सजेगा राखी का धागा, बहन की दुआ और भाई के संकल्प से मजबूत होगा रिश्तों का बंधन